प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें कमलनाथ और जनता से मांगें माफी- विष्णुदत्त शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Nov 17, 2020

भोपाल। अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के आरोपी राजीव सक्सेना के बयान से यह प्रमाणित हो गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनका पूरा परिवार इस घोटाले में शामिल रहा है। न सिर्फ उनके भांजे रतुल पुरी, बल्कि उनके बेटे बकुलनाथ की कंपनियों ने भी इस घोटाले से आर्थिक लाभ हासिल किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में अगर जरा सी भी नैतिकता बाकी है, तो वे तुरंत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें और देश से गद्दारी करने, जनता से झूठ बोलने तथा धोखा देने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के आरोपी राजीव सक्सेना द्वारा प्रवर्तन निदेशालय को दिये गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में मौसम ने ली करवट, प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओले गिरे

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि राजीव सक्सेना ने ईडी को पूछताछ में बताया है कि घोटाले के आरोपी डिफेंस डीलर सुशेन मोहन गुप्ता और गौतम खेतान सत्ता के गलियारों में अपनी धमक का एहसास कराने के लिए बार-बार बड़े नेताओं का नाम लेते थे। दोनों अक्सर सलमान खुर्शीद और कमल अंकल का नाम लिया करते थे, जो मेरे हिसाब से कमलनाथ हैं। शर्मा ने कहा कि आज मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी से यह जानना चाहता है कि घोटाले में जिन कमल अंकल का नाम आया है, क्या वो आप ही हैं ? उन्होंने कहा कि राजीव सक्सेना के बयान से स्पष्ट है कि अपने भांजे और बेटे के साथ-साथ कमलनाथ स्वयं भी इस घोटाले में सहभागी रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक सोन नदी में डूबा

किस देश के एनआरआई हैं बकुलनाथ? क्या काम करते हैं?

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बकुलनाथ के बारे में कहा है कि वे तो एनआरआई हैं। ऐसे में प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि कमलनाथ के बेटे बकुलनाथ किस देश के एनआरआई हैं ? वो क्या काम करते हैं ? उनकी कंपनी का लोन चुकाने के लिए किन लोगों ने पैसा दिया ?  शर्मा ने कहा कि प्रिस्टीन रिवर नामक इस कंपनी से हुए सारे लेनेदेन का ब्यौरा भी प्रदेश की जनता जानना चाहती है।

 

इसे भी पढ़ें: दीपावली पर पटाखा फोड़ रहे 10 वर्षीय बच्चे की मौत, जाने कैसे हुआ हादसा

माफी मांगे कांग्रेस पार्टी

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में कमलनाथ के शामिल होने की बात भलीभांति पता थी। इसके बावजूद उन्हें मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया, जिसके लिए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी दोषी है और उसे कमलनाथ को तत्काल सभी पदों से हटाते हुए प्रदेश की जनता से अपने इस अपराध के लिए क्षमा मांगनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े