कमलनाथ ने इमरती देवी का अपमान कर अपनी ओछी मानसिकता दिखायी- नरेन्द्र सिंह तोमर

By दिनेश शुक्ल | Oct 20, 2020

भिंड। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पार्टी प्रत्याशी श्रीमती इमरती देवी का अपमान करके अपनी ओछी मानसिकता को प्रदर्शित किया है। समूची मातृशक्ति को अपमानित करने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी खुद को दलित हितैषी बता कर उनके बीच अपनी छवि को प्रदर्शित करती रही है, परन्तु पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपनी टिप्पणी से इमरती देवी ही नहीं, प्रदेश की महिलाओं पर कुठाराघात करने का काम किया है। कांग्रेस की सरकारों का विकास के प्रति कभी रुझान नहीं रहा। केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस की सरकारे रही परन्तु उन्होंने कभी प्रदेश के विकास के लिए कोई नीति नहीं बनाई। यह बात केन्द्रीय मंत्री  नरेन्द्र सिंह तोमर ने भिंड जिले के गोहद, नोनेरा, शेरपुर, भानपुरा और डोंरी में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Shrikant Purohit को मिला प्रमोशन, कर्नल से बने ब्रिगेडियर, साजिशकर्ताओं को लगा बड़ा झटका

Ravindra Kaushik Birth Anniversary: जानें RAW के जासूस रवींद्र कौशिक की कहानी, जिसे Pakistan में मिला था मेजर का पद

भारत-अमेरिका ऊर्जा और रक्षा साझेदारी में नया अध्याय: विदेश सचिव विक्रम मिसरी की सफल वाशिंगटन यात्रा

महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती: पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- समानता और न्याय के अग्रदूत थे फुले