कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, कहा- संविधान का करती है दुरुपयोग

By सुयश भट्ट | Jan 26, 2022

भोपाल। आज पूरा देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस दफ्तर में ध्वजारहोण कर सलामी ली। कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम किया। और इस दौरान बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। 

इसे भी पढ़ें:जूते सहित कई उत्पादों पर तिरंगा प्रिंट, अमेजन के मालिक पर हुआ मामला दर्ज

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है। युवा बेरोजगार है। कोरोना में सरकार की पोल खुल गई है। कोई व्यवस्था नहीं कि गई है। अभी भी सरकार की कोई तैयारी नहीं है। हमने 15 महीने की सरकार में कई काम किए। आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27% किया। लेकिन उम्मीद है एक बार फिर उम्मीदों का सूरज उगेगा। कांग्रेस हमेशा जनता के साथ है।

वहीं बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तिरंगा फहराया। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने देशवासियों को दी 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश की चार कला, साहित्य और मेडिकल के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले पद्मश्री से सम्मानित विभूतयों को शुभकामनाएं दी।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter