कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा- प्रदेश आपका गैर जिम्मेदाराना कृत्य माफ़ नहीं करेगा

By दिनेश शुक्ल | Apr 08, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले जिस तेजी से बढ़ रहे है उसी तेजी से विपक्ष शिवराज सरकार पर निशाना साधने से नहीं चूक रहा है। दूसरी ओर कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए शासन और प्रशासन कढ़े निर्णय ले रहा है। तो वही कोरोना संकट के बीच विपक्ष स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर आक्रामक हो गया है। अब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा है।

इसे भी पढ़ें: दमोह के विकास के लिए भाजपा को विजयी बनाये: विष्णुदत्त शर्मा

मुख्यमंत्री शिवराज पर तंज कसते हुए कमलनाथ ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को बतायें कि उनकी मिंटो हॉल की 24 घंटे की नौटंकी से प्रदेश का क्या भला हुआ, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में क्या सुधार हुआ? आज अवसर है आवश्यक निर्णय लेने का, लोगों की जान बचाने का, लोगों की परेशानी दूर करने का, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने का लेकिन हमेशा की तरह ही हमारे शिवराज जी अभी भी इस भीषण संकट काल में भी नौटंकी भरे आयोजन कर जनता को गुमराह करने में लगे हुए है? कमलनाथ ने निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज जी, ये प्रदेश आपके इस गैर जिम्मेदाराना कृत्य पर आपको कभी माफ़ नहीं करेगा।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान