कमलनाथ का फूटा दर्द, बताया चुनाव हारने का कारण

By सुयश भट्ट | Jul 29, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर कांग्रेस ने शंखनाद फूक दिया है। प्रदेश के खंडवा लोकसभा सहित 3 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बंगले पर कांग्रेस की बड़ी बैठक हुई। बताया जा रहा है कि बैठक में टिकट दावेदारों सहित तमाम नेता और पदाधिकारी पहुंचे।

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बैठक को संबोधित करते हुए यह कहा कि दो टूक  हवाबाजी की राजनीति अब कांग्रेस में नहीं चलेगी।उन्होंने कहा कि पहले गांव में एक व्यक्ति जाता था, बोलते थे कांग्रेस को वोट दे दो, मिल जाता था पर अब ऐसा नहीं है। क्योंकि जो सबसे ज्यादा नारेबाजी करता है और बड़ी हार लेकर आता है उनका कोई जनाधार नहीं होता।

वहीं कमलनाथ ने कहा कि हवाबाज नेताओं के कारण कई पार्टी सीटें हार जाती हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मंडल से लेकर सेक्टर को मजबूत नहीं किया जाएगा तब तक चुनाव नहीं जीत सकते। उन्होंने गलती निकलते हुए कहा कि जो ज्यादा गाड़ी लेकर आता है वो और बड़े अंतर से चुनाव हारता है। हम हमेशा आखिरी 3 दिन में चुनाव हारते हैं जिसपर अब हमें मंथन करना है।

इसे भी पढ़ें:MP में होने वाले उपचुनावों से पहले बीजेपी ने फूंका चुनावी बिगुल, मंत्रियों को दी क्षेत्रों की ज़िम्मेदारियां 

दरअसल कमलनाथ और मुकुल वासनिक ने बैठक को संबोधित किया। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि सर्वे के आधार पर ही टिकिट मिलेगी। कांग्रेस का विशेष फोकस बूथ और मंडलम सेक्टर को मजबूत करने पर होगा।

प्रमुख खबरें

Simdega में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार

IGI Airport पर 9.33 करोड़ रुपये का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो गिरफ्तार

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Diplomatic Community के साथ मनाया दिवाली मिलन

Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट