कमला हैरिस को लेकर ट्रंप के कड़वे बोल, कहा- कभी राष्ट्रपति नहीं बन पाएंगी हैरिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन और उनकी पार्टी से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार सीनेटर, कमला हैरिस की कोरोना वायरस टीके के खिलाफ ‘‘बायनबाजी’’ पर निशाना साधा और कहा कि वह कभी राष्ट्रपति नहीं बन सकती हैं। हैरिस ने रविवार को ‘सीएनएन’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि जब तक टीके की क्षमता एवं उसपर निर्भरता का दावा करने के लिए कोई विश्वसनीय स्रोत नहीं होगा, तब तक वह राष्ट्रपति पर भरोसा नहीं करेंगी। ट्रम्प ने ‘लेबर डे’ पर व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ वह (हैरिस) टीके की उपेक्षा कर रही हैं ताकि लोगों को लगे कि यह कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं यह उपलब्धि मेरे लिए हासिल नहीं करना चाहता हूं। मैं कुछ ऐसा चाहता हूं जो लोगों को बेहतर करे, जिससे लोग बीमार ना हों।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर