कमलेश तिवारी की हत्या: हथियार मुहैया कराने के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2019

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस)ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर कानपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति ने हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल कथित रूप से मुहैया कराई थी। 

उत्तर प्रदेश एटीएस ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि 18 अक्टूबर को तिवारी की दो लोगों ने हत्या कर दी थी। मामले के मुख्य आरोपी अशफ़ाक उर्फ मोइनुद्दीन और फरीद पठान जेल में हैं।

इसे भी पढ़ें: कमलेश तिवारी के बाद राम मंदिर के पक्ष में बयान देने वाले ये शख्स भी निशाने पर

एटीएस ने बताया कि तिवारी की हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल मुहैया कराने के संबंध में युसुफ खान को उत्तर प्रदेश एटीएस और गुजरात एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को कानपुर से गिरफ्तार किया। एटीएस ने बताया कि आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। 

प्रमुख खबरें

एक ही दिन दो बड़े Air Crash, France और Saudi Arabia में 25 लोगों ने गंवाई जान

TIAS Convocation: Prof. Sanjay Dwivedi बोले- AI के दौर में Digital Transformation के लिए तैयार हों छात्र

New Delhi में चर्चा, जब Indira Gandhi की Emergency के खिलाफ भवानी प्रसाद मिश्र की कलम बनी हथियार

Awami League को बचाने की जंग, Sheikh Hasina का ऐलान, बोलीं- हर साजिश तोड़कर इसी साल लौटूंगी वतन