IPL के शुरुआती मैचों में नजर नहीं आएंगे चोटिल केन विलियमसन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2019

वेलिंगटन। चोटिल केन विलियमसन को बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार से क्राइस्टचर्च में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में बाहर बैठना पड़ सकता है और वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी देर से पहुंच सकते हैं। कप्तान विलियमसन वेलिंगटन में दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश की पहली पारी के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गये थे। न्यूजीलैंड ने यह मैच पारी और 12 रन से जीता। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि स्कैन से पता चला है कि विलियमसन कंधे में हल्की चोट आयी है। 

उन्होंने कहा, ‘उन्हें वहां पर दर्द हो रहा है लेकिन यह बड़ी चोट नहीं है। उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि चोट ज्यादा न बढ़े। वह क्राइस्टचर्च आएगा और हम तब आकलन करेंगे कि वह खेलेगा या नहीं।’ विलियमसन को बांग्लादेश श्रृंखला के बाद भारत जाकर आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ना है। 

इसे भी पढ़ें: केन विलियसन का दोहरा शतक, बांग्लादेश पर कसा शिकंजा

स्टीड ने कहा कि हमने जैसे उम्मीद लगायी है अगर चीजें उसी तरह से आगे बढ़ती हैं तो फिर आईपीएल में उनके लिये परेशानी नहीं होनी चाहिए। लेकिन वह भी जानते हैं कि अगर वह शत प्रतिशत फिट नहीं रहते हैं तो हम उन्हें कुछ दिन और रोक सकते हैं। हम सुनिश्चित होना चाहेंगे कि वह भारत जाने से पहले पूरी तरह फिट रहे।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव