इस वजह से गांगुली को Icc अध्यक्ष बनते देखना चाहता है ये पाकिस्तानी क्रिकेटर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2020

नयी दिल्ली। स्पॉट फिक्सिंग के लिए आजीवन प्रतिबंध की सजा झेल रहे पाकिस्तान के दागी लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का अगला चेयरमैन बनने के लिए रविवार को सौरव गांगुली का समर्थन करते हुए कहा कि अगर यह पूर्व भारतीय कप्तान आईसीसी के शीर्ष पद के लिए चुना जाता है तो उन्हें अपना नाम पाक साफ करने की उम्मीद बंधेगी। मर्विन वेस्टफील्ड से जुड़े स्पॉट फिक्सिंग के मामले में अनुशासनात्मक पैनल ने कनेरिया को दोषी पाया था जिसके बाद इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 2012 में अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी तरह के क्रिकेट से उन्हें प्रतिबंधित कर दिया था। प्रतिबंध के खिलाफ 2013 में कनेरिया की अपील को भी खारिज कर दिया गया था जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी उनक पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर