अगर टी20 विश्व कप नहीं होता है तो BCCI को IPL करने का अधिकार: होल्डिंग

ipl

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने कहा कि अगर टी20 विश्व कप नहीं होता है तो बीसीसीआई कोआईपीएल करने का अधिकार है।ऐसी अटकलें हैं कि कोविड-19 महामारी के कारण 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच प्रस्तावित टी20 विश्व कप को स्थगित किया जा सकता है।बीसीसीआई इस दौरान आईपीएल आयोजित करने की योजना पर काम कर सकता है।

नयी दिल्ली। वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग का मानना है कि अगर ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित टी20 विश्व कप को स्थगित कर दिया जाता है तो बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) को इस साल के अंत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को आयोजित करने का पूरा अधिकार है। ऐसी अटकलें हैं कि कोविड-19 महामारी के कारण 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच प्रस्तावित टी20 विश्व कप को स्थगित किया जा सकता है। बीसीसीआई इस दौरान आईपीएल आयोजित करने की योजना पर काम कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: ब्रेसनेन का बड़ा खुलासा, तेंदुलकर को 2011 टेस्ट में आउट करने के बाद मिली थी जान से मारने की धमकी

होल्डिंग ने इंस्टाग्राम पर निखिल नाज से बातचीत में कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि आईसीसी इस मकसद से टी20 विश्व कप में देरी करेगा कि आईपीएल के लिए जगह बना सके। यह ऑस्ट्रेलियाई सरकार का कानून है, जहां वे किसी निश्चित तारीख से पहले किसी को भी देश में आने की अनुमति नहीं देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर टी20 विश्व कप का आयोजन तय समय पर नहीं होता है तो बीसीसीआई के पास इस घरेलू टूर्नामेंट को आयोजित करने का पूरा अधिकार है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़