जयललिता की चौथी पुण्यतिथि पर कंगना रनौत ने शेयर की फिल्म थलाइवी से ये तस्वीरें

By रेनू तिवारी | Dec 05, 2020

5 दिसंबर, 2020 को तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की चौथी पुण्यतिथि है। इस दिन, कंगना रनौत ने अपनी आगामी फिल्म थलाइवी की कुछ स्टिल फोटोग्राफ साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया है। थलाइवी जयललिता की जिंदगी पर आधारित एक बायोपिक है। तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि एएल विजय द्वारा निर्देशित थलाइवी, दो भागों में रिलीज़ होगी।

इसे भी पढ़ें: WONDER WOMAN VS COOLIE NO 1: भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी वंडर वूमेन, ओटीटी पर सिमट रहा बॉलीवुड

 

तस्वीरों को साझा करते हुए, कंगना ने लिखा, "जया अम्मा की पुण्यतिथि पर, हमारी फिल्म थलाइवी- से क्रांतिकारी नेता की कुछ तस्वीरें। मेरी टीम, विशेषकर हमारी टीम के नेता विजय सर, जो एक सुपर इंसान की तरह काम कर रहे हैं, सभी का धन्यवाद। फिल्म को पूरा करने के लिए, जाने के लिए सिर्फ एक सप्ताह और इंतजार।

जयललिता की पुण्यतिथि पर, अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश और वरालक्ष्मी सरथकुमार ने प्रतिष्ठित नेता को याद करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। 75 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद जयललिता ने 5 दिसंबर को एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार