बच्चों के Crime के लिए सिर्फ माता-पिता दोषी नहीं, Pune Murder Case पर बोलीं Kangana Ranaut

By एकता | Jun 26, 2026

केतन अग्रवाल मर्डर केस ने इस वक्त पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। अब इस सनसनीखेज मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और लोकसभा सांसद कंगना रनौत का भी रिएक्शन सामने आया है। कंगना ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर कर इस बात पर गहरी चिंता जताई है कि आज के समय में युवा इस तरह के खौफनाक कदम क्यों उठा रहे हैं। कंगना की यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

इसे भी पढ़ें: Netflix पर खुला Baahubali 3 का बड़ा राज? Prabhas के इशारे से Social Media पर मची खलबली

लोग जैसी इमेज दिखाते हैं, असल में वैसे होते नहीं

कंगना ने आज की जनरेशन और सोसाइटी के दोहरेपन पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आजकल लोग असल जिंदगी में कुछ और होते हैं और दुनिया के सामने खुद को बिल्कुल अलग दिखाते हैं। उन्होंने कहा, "सिर्फ माता-पिता को दोष देना ठीक नहीं है, क्योंकि आज लोग एक साथ कई तरह की जिंदगी जी रहे हैं। हर कोई दुनिया के सामने अपनी एक अच्छी छवि दिखाने में लगा है। लोग जैसे दिखते हैं, जरूरी नहीं कि असल में वैसे ही हों या वैसा महसूस करते हों। इसलिए बच्चों के किसी भी काम के लिए उनके परिवार को तुरंत जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।"

इसे भी पढ़ें: पत्नी-बच्चों संग Tirupati पहुंचे Nani, भगवान वेंकटेश्वर का लिया आशीर्वाद

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद पुणे के पास लोहागढ़ किले में हुए 26 साल के केतन अग्रवाल के मर्डर से जुड़ा है। आरोप है कि 20 साल की सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड ने केतन को खाई में धकेल कर मार डाला और इसे ट्रेकिंग एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की। इस केस की तुलना इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी मर्डर केस से भी की जा रही है, जिसके बाद से यह मामला देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी

Allahabad High Court का निर्देश, पुलिस थानों में 24 घंटे चालू रहने चाहिए CCTV कैमरे

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत