ज्ञानवापी मुद्दे पर बोलीं कंगना रनौत, काशी के कण-कण में महादेव, उन्हें किसी संरचना की ज़रुरत नहीं

By अंकित सिंह | May 19, 2022

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंची थी जहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। कंगना रनौत के साथ फिल्म धाकड़ की टीम और कलाकार भी मौजूद रहे। इन सबके बीच कंगना रनौत ने ज्ञानवापी मुद्दे को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, पत्रकारों से बातचीत करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि काशी के कण-कण में भगवान शंकर है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक कंगना रनौत ने कहा कि मथुरा के हर कण में भगवान कृष्ण और अयोध्या के हर कण में भगवान राम हैं। इसी तरह, काशी के हर कण में भगवान शिव हैं। उन्हें किसी संरचना की जरूरत नहीं है, वह हर कण में रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी सर्वे: अजय मिश्रा ने वाराणसी कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट, 'मंदिरों का मलबा, शेषनाग-कमल की कलाकृति' होने ता दावा

ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने ज्ञानवापी मस्जिद के वजू खाने में मिले शिवलिंग को फव्वारा बताने वाले मुस्लिम पक्ष को अपना दावा साबित करने की चुनौती दी है। ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन समिति ने इसे स्वीकार करते हुए कहा है कि उसे फव्वारे को चला कर दिखाने में कोई परेशानी नहीं है। वहीं, ज्ञानवापी मस्जिद की रखरखावकर्ता संस्था अंजुमन इंतजामिया मसाजिद के संयुक्त सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने कहा कि उस फव्वारे की जांच कराने का मौका दिया जाए और वह इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

प्रमुख खबरें

Lok Sabha नोटिस पर बागी तृणमूल सांसदों ने जवाब के लिए 15 दिन का समय मांगा

Sukhvinder Sukhu के कार्यक्रमों से Virbhadra Singh की तस्वीर नदारद, Pratibha Singh भड़कीं

अचूक, अभेद्य और सटीक भारतीय वायु सेना: गर्व के साथ सफलता की ऊंचाइयों को छूते हुए

Delhi Police Crime Branch की जांच तेज: CJP Protest हिंसा में 2873 Suspects रडार पर