कंगना रनौत ने किसानों का कहा आतंकी? इस वकील ने करवायी शिकायत दर्ज

By रेनू तिवारी | Feb 09, 2021

कंगना रनौत हालिया ट्वीट में किसानों को 'आतंकवादी' करार देने के लिए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज किए जाने के बाद और विवादों में आ गई हैं। टाइम्स नाउ के मुताबिक, कर्नाटक के बेलागवी के हर्षवर्धन पाटिल नाम के एक वकील ने अंतरराष्ट्रीय पॉप गायिका रिहाना को जवाब देने के दौरान किसानों को आतंकी कहा है, जिससे वह काफी ज्यादा आहत है और उन्होंने कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत पर ट्विटर ने लिया बड़ा ऐक्शन, एक्ट्रेस के अकाउंट के साथ किया कुछ ऐसा

इस पोस्ट के बाद, अधिवक्ता ने कथित तौर पर कहा कि कंगना न केवल किसानों का अपमान कर रही है बल्कि किसान समुदाय को भी विभाजित कर रही है। इससे पहले, कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को मुंबई पुलिस ने देशद्रोह के एक मामले के सिलसिले में बुलाया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि कंगना के ट्वीट से सांप्रदायिक समस्या पैदा हो सकती है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर