कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड, बंगाल हिंसा पर किया था ट्वीट

By निधि अविनाश | May 04, 2021

कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट निलंबित कर दिया गया है। खबर के मुताबिक कंगना ने पश्चिम बंगाल में हाल ही में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हुई कथित हिंसा पर टिप्पणी की थी।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने कोविड प्रभावित बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा के मुद्दे पर सोनू सूद का किया समर्थन

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) द्वारा राज्य में हाल ही में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कंगना ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग की। उन्होंने ममता बनर्जी की तुलना एक खून की प्यासी राक्षसी ताड़का से भी की। उनहोंने अपने ट्वीट पर यह भी कहा कि असम और पुदुचेरी में कोई हिंसा नहीं हुई, जहां भाजपा ने जीत हासिल की, लेकिन बंगाल में टीएमसी के जीतने के बाद सैकड़ों हत्याएं हुई। इसके अलावा अभिनेत्री ने अपने एक ट्वीट में इंदिरा गांधी पर भी टिप्पणी की थी।

प्रमुख खबरें

दिल्ली कांग्रेस ने फर्जी खबरें फैलाने के लिए भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

Odisha को मोदी सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए एक ऊर्जावान सरकार की जरूरत है: Jaishankar

Southern Brazil में भीषण बाढ़ के कारण कम से कम 39 लोगों की मौत

Amit Shah आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आज चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे