बिहार चुनाव के लिए भाजपा करेगी AAP से गठबंधन ? कन्हैया मामले को एक यूजर ने बताया अघोषित गठबंधन

By अनुराग गुप्ता | Feb 29, 2020

नयी दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और भाकपा नेता कन्हैया कुमार के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमे चलाने की अनुमति दिल्ली सरकार ने दे दी है। जिसके बाद कन्हैया कुमार ने ट्वीट करते हुए दिल्ली सरकार को धन्यवाद कहा है। साथ ही कहा कि दिल्ली पुलिस और सरकारी वक़ीलों से आग्रह है कि इस केस को अब गंभीरता से लिया जाए।

कन्हैया कुमार द्वारा किए गए ट्वीट पर ट्विटर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। एक यूजर ने तो कन्हैया के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दिए जाने को बिहार चुनाव से जोड़ा और लिखा कि यह भाजपा और आम आदमी पार्टी का आघोषित गठबंधन है।

इसे भी पढ़ें: राजद्रोह कानून पर केजरीवाल सरकार की समझ गलत: चिदंबरम

वहीं, दूसरे यूजर ने इसे दिल्ली हिंसा से जोड़ते हुए लिखा कि कन्हैया कुमार के चक्कर में अंकित शर्मा को मत भूल जाना। केजरीवाल सरकार ताहिर हुसैन से ध्यान भटकाना चाहती है।

इसे भी पढ़ें: जनता के दबाव में केजरीवाल ने कन्हैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी: जावड़ेकर

जबकि एक यूजर ने तो सीधे तौर पर कन्हैया को गद्दार बताया और लिखा कि अब देशद्रोही और गद्दार बताएंगे कि ट्राइल कैसे करना है।

एक अन्य यूजर ने पूछा कि तेरा आतंकवादी अफ़ज़ल से क्या लेना है ? संसद पर हमला करने वाले आतंकी की बरसी जेएनयू में क्यों मनाई जा रही थी ? 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार