By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2019
बेंगलुरु। कन्नड़ फिल्म अभिनेता कोमल के साथ बेंगलुरु में रोड-रेज की एक घटना में चार युवकों ने कथित तौर पर मार-पीट की। दरअसल, कोमल की कार से युवकों की बाइकों में मामूली रगड़ लग गई, जिसके बाद चारों युवकों ने उनकी कथित तौर पर पिटाई की। पुलिस ने यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: एंग्री बर्ड्स 2 का ट्रेलर रिलीज, ज़ेटा के गुस्से को देखकर आप नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
पुलिस ने बताया कि कोमल मंगलवार को अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़ने जा रहे थे, तभी मल्लेश्वरम में यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि युवक नशे में लग रहे थे। उन्होंने 46 वर्षीय अभिनेता को कार से बाहर खींचा और उनके साथ मारपीट की। कुछ स्थानीय लोगों ने समय पर हस्तक्षेप किया, जिससे कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई।
इसे भी पढ़ें: आलिया का ''PRADA'' सॉन्ग रिलीज, यहां जानें गाने का क्या है मतलब
पुलिस ने बताया कि कोमल के चेहरे पर कुछ चोटें आईं। उनको अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोमल के भाई और लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता जग्गेश ने आरोप लगाया कि शहर में गुंडागर्दी बढ़ गई है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी हो रही है। जग्गेश ने कहा, ‘‘मैं पुलिस से ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने का अनुरोध करता हूं। इससे आम लोगों में डर पैदा हो रहा है।’’