केजरीवाल को चुनौती दे सकते हैं कपिल मिश्रा, नई दिल्ली से चुनाव लड़ने की संभावना

By अनुराग गुप्ता | Jan 14, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टियां उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक कर रही हैं। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने भी शनिवार की रात को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर मैराथन बैठक की थी। तकरीबन 7 घंटे तक चली इस बैठक में करीब 40 उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बन गई है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की स्थिति मजबूत, सत्ता में होगी वापसी: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

इस बार भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से कपिल मिश्रा को लड़ा सकती है। आम आदमी पार्टी से बागी होकर भाजपा में आए कपिल मिश्रा भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सीधेतौर पर अरविंद केजरीवाल से टक्कर लेते रहते हैं। वह साल 2015 के चुनाव में 'आप' की टिकट पर करावल नगर से विधायक बने थे। सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल के खिलाफ मिश्रा संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि उन्हें करावल नगर से भी टिकट देने के बारे में विचार किया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में कोई भी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर