'देश के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं कपिल सिब्बल', अखिलेश बोले- संसद में अच्छे ढंग से रखते हैं अपनी बात

By अनुराग गुप्ता | May 25, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है और समाजवादी पार्टी (सपा) के कोटे से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। लेकिन उन्होंने अभी तक सपा की सदस्यता ग्रहण नहीं की है। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि कपिल सिब्बल देश के वरिष्ठ अधिवक्ता रहे हैं और बड़े-बड़े मुकदमें लड़े हैं। 

उन्होंने कहा कि कपिल सिब्बल देश के वरिष्ठ अधिवक्ता रहे हैं और जाने माने मुकदमे उन्होंने लड़े हैं। कपिल सिब्बल लोकसभा में रहे हो या फिर राज्यसभा में, उन्होंने अपनी बात को अच्छी ढंग से रखा है। उन्होंने कहा कि कपिल सिब्बल के पास राजनीतिक करियर भी है और अधिवक्ता के तौर पर वो काफी सफल रहे हैं तो हमें उम्मीद है कि देश में बड़े-बड़े सवाल हैं आज, देश किस रास्ते पर है आज, बेरोजगारी सबसे ज्यादा है, महंगाई रुक नहीं रही है, कानून-व्यवस्था ध्वस्त होती जा रही है, हमारी सीमाएं सुरक्षित नहीं है, चीन लगातार हमारी सीमाओं पर आ रही है। 

इसे भी पढ़ें: CBI का अचानक एक्टिव हो जाना, नीतीश का विधायकों को 72 घंटे पटना में रहने का फरमान सुनाना, बिहार में होने जा रहा है सियासी उलटफेर? 

कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं सिब्बल

कपिल सिब्बल ने राज्यसभा चुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने के बाद बताया कि उन्होंने 16 मई को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि स्वतंत्र आवाज होना जरूरी है। विपक्ष में रहकर हम गठबंधन बनाना चाहते हैं ताकि हम मोदी सरकार का विरोध कर सकें।  

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल