एनसीबी के नोटिस का करण जौहर ने दिया जवाब, कहा- पार्टी में किसी ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं हुआ

By रेनू तिवारी | Dec 18, 2020

फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा जारी नोटिस का जवाब दिया है। NCB ने 16 दिसंबर को करण को एक नोटिस भेजा था, जिसमें एनसीबी ने 2019 में उनके आवास पर की गयी पार्टी की डीटेल मांगी थी। पार्टी का एक वीडियो काफा वायरल हुआ था जिसमें कई सारे सेलेब्रिटी नशे में चूर दिखाई पड़ रहे थे। आज, निर्देशक-निर्माता ने अपने प्रतिनिधि के माध्यम से कुछ दस्तावेज और एक पेन ड्राइव एनसीबी को सौंप दी है। एनसीबी के अधिकारी करण द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरणों का विश्लेषण करेंगे और फिर आगे की कार्रवाई का निर्णय लेंगे।

इसे भी पढ़ें: The Fabulous Lives of Bollywood Wives: कलंक के बाद करण जौहर ने बनाया 'महा-कलंक' 

NCB को एक पार्टी के वीडियो के बारे में शिकायत मिली थी, जिसमें पिछले साल शीर्ष बॉलीवुड सितारों ने भाग लिया था। वीडियो में ड्रगी अवस्था में स्पष्ट रूप से देखे गए फिल्म सितारों के बारे में शिकायत थी। शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक मनिंदर सिंह सिरसा ने एनसीबी को वीडियो की जांच करने के लिए कहा था, जिसमें संदेह था कि पार्टी में ड्रग्स का सेवन किया गया था।

इसे भी पढ़ें: शादी के दो महीने बाद नेहा कक्कड़ ने दी गुड न्यूज! मां बनने वाली है सिंगर, पति के साथ शेयर की तस्वीर 

सूत्रों ने कहा है कि एनसीबी के अधिकारियों ने पार्टी का विवरण मांगा था और उन उपकरणों के बारे में भी पूछा था, जिनका इस्तेमाल उक्त वीडियो को शूट करने के लिए किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो को फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजा गया है।

प्रमुख खबरें

केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन