टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने कल रात ही की थी सिद्धार्थ शुक्ला से बात, पोस्ट शेयर कर कहा- बहुत जल्दी चले गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2021

इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है ।इस दुखद खबर से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। बता दें कि वह एक रात पहले दवाइयां लेकर सोए थे और अगले दिन सुबह उठ नहीं सके। उनके ट्रेनर ने बताया कि कुछ दिनों से सिद्धार्थ अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे, जिसकी वजह से वह अच्छी तरह एक्सरसाइज भी नहीं कर पा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुआ सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर,नम आंखों से परिजनों ने दी आखिरी विदाई

एक्टर करण कुंद्रा ने बताया कि कल रात ही उन दोनों के फोन पर बात हुई थी। करण कुंद्रा ने सिद्धार्थ की फोटो शेयर करते हुए लिखा-" यकीन नहीं हो रहा दोस्त ,- तुम बहुत जल्दी चले गए तुम मुझे हमेशा याद आओगे, हमेशा हंसते रहना, बहुत दुखी हूं"। 

इसे भी पढ़ें: शुक्रवार को होगा सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक अस्पताल में ही रहेगा शव

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से फिल्म व टीवी इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है। इस सच को कोई भी सच नहीं मानना चाहता है ।सिद्धार्थ की करीबी दोस्त ," शहनाज गिल का यह खबर जानने के बाद बुरा हाल है ।सिद्धार्थ की मौत से उनके फैंस भी बेहद दुखी और हैरान हैं।। फिट एक्टर्स में शुमार सिद्धार्थ की हार्ट अटैक से मौत कैसे हो सकती है। सिद्धार्थ की मौत की खबर से भारत के साथ-साथ पाकिस्तान भी बहुत दुखी है । पाकिस्तान में सिद्धार्थ शुक्ला टि्वटर के टॉप ट्रेंडं मैं हैं।

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk के HIAL पर मातृत्व लाभ न देने का आरोप, Leh लेबर कोर्ट सुनाएगी फैसला

West Bengal Investment Policy: नई नीति में उद्योगों को 120 प्रतिशत तक वित्तीय मदद

Uday Kotak बोले Global AI बूम कमजोर होने पर भारत का रुख करेंगे विदेशी निवेशक

ISSF World Championship: 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में चूकीं Manu Bhaker, नहीं मिला ओलंपिक कोटा