12 साल की उम्र में Kareena Kapoor को था Aamir Khan पर क्रश, Koffee With Karan में अभिनेता के मुँह से ये क्या निकल गया!

By एकता | Aug 04, 2022

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर के रियलिटी चैट शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) के सातवें सीजन का पांचवां एपिसोड गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। इस एपिसोड में फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लीड स्टार आमिर खान और करीना कपूर खान ने शिरकत की। इस दौरान दोनों सितारों ने शो के होस्ट करण जौहर के साथ कॉफी की चुस्किया लेते हुए अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें की। इसके अलावा दोनों ने अपनी आने वाली फिल्म से जुड़े अनुभवों पर भी चर्चा की।

एपिसोड के अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अभिनेता आमिर खान से सवाल किया, "मुझे लेकर आपका फर्स्ट इम्प्रेशन कैसा था"। इसका जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, "मेरा फर्स्ट इम्प्रेशन यह था कि करीना वास्तव में 12 साल की प्यारी सी लड़की थी जो ‘अंदाज़ अपना अपना’ के सेट पर बैठी थी। ये लोलो (करिश्मा कपूर) के साथ आती थी और हमेशा मुझे इशारा करती थी। आपको लेकर यह मेरा फर्स्ट इम्प्रेशन था।"

इसे भी पढ़ें: Laal Singh Chaddha | कारीना को फिल्म में कास्ट नहीं करना चाहते थे आमिर खान! मानुषी छिल्लर थी फिल्म के लिए पहली पसंद

'लाल सिंह चड्ढा' के लिए करीना कपूर पहली पसंद नहीं थीं

एपिसोड में बातचीत के दौरान आमिर खान ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए करीना कपूर पहली पसंद नहीं थीं। अभिनेता ने बताया, "हम वास्तव में आयु वर्ग के बारे में सोच रहे थे। दोनों किरदारों का जीवन के 18 से 50 साल तक का सफर है। शुरू में हमने सोचा कि उम्र जितनी कम होगी, उतना पर्दे पर सही होगा। तो केवल मुझे उम्र कम करनी चाहिए। हम 25 (वर्ष) के आयु वर्ग की एक्ट्रेस को देख रहे थे। ताकि एक्ट्रेस छोटी और बड़ी दिख सकें।"

इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट दे रही हैं मर्दों के खिलाफ होने वाली घरेलू हिंसा को बढ़ावा? एक्ट्रेस की फिल्म Darlings पर मचा बवाल| #BoycottAliaBhatt

आमिर ने आगे कहा, "कास्टिंग डायरेक्टर ने कुछ नई अभिनेत्रियों का जिक्र किया, जो नौसिखिया थीं। उन्होंने हमें उसका वीडियो दिखाया। उसमें करीना भी थीं। अद्वैत और मैं किसी और के लिए वीडियो देख रहे थे। वह लड़की भी बहुत अच्छी थी, लेकिन जब हमने उसमें करीना को देखा तो करीना में खो गए। हम दोनों ने एक दूसरे की तरफ देखा और कहा करीना ही सही होंगी।"

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर