करकरे ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को निर्वस्त्र करके पीटा था: रमेश उपाध्याय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2019

बलिया। ‘भगवा आतंकवाद’ शब्द को कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा गढ़ा गया बताते हुए मालेगांव विस्फोटों के आरोपी मेजर रमेश उपाध्याय ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और कांग्रेस नेताओं के इशारे पर विस्फोट के सभी आरोपियों को महाराष्ट्र एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे ने बहुत प्रताड़ित किया था। मेजर उपाध्याय ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में करकरे के बारे में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर सहमति जतायी।

इसे भी पढ़ें: साध्वी ने हेमंत करकरे पर यातना देने का आरोप लगाया

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी कहीं भी मारे जाएं, वह शहीद नहीं होते । शहीद केवल स्वतंत्रता सेनानी और सैनिक होते हैं। उपाध्याय ने दावा किया, ‘‘करकरे ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को निर्वस्त्र करके पीटा था । हम सभी को जमकर प्रताड़ित किया। प्रताड़ना की वजह से इस विस्फोट के 12 आरोपियों में से 11 लोग ठीक से चल भी नहीं सकते। प्रज्ञा व्हील चेयर पर चलती हैं। करकरे ने बहुत प्रताड़ित किया था।’’

इसे भी पढ़ें: रामदेव ने साध्वी प्रज्ञा को बताया राष्ट्रवादी, बोले- किया जा रहा आतंकी जैसा सलूक

बता दें कि भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बाद एक और मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी की लोकसभा 2019 के चुनावी समर में इंट्री हो गई है। मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी मेजर रमेश उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश की बलिया से अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

मतदान प्रतिशत में गिरावट रोकने के प्रयास दोगुने किए : Election Commission

Uttar Pradesh के बलरामपुर में नाबालिग दलित लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर मौत

बार-बार Nail Extension करवाना पड़ सकता है भारी, होते हैं ये 6 नुकसान

Maharashtra : पानी की किल्लत से जूझ रहा जालना गांव, महिलाएं और बच्चे पानी की तलाश में भटकने को मजबूर