बी एस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव एवं रिश्तेदार एन आर संतोष को कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश करने के बाद शुक्रवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सचिव को यहां डॉलर्स कॉलोनी आवास में बेहोशी की हालत में पाए जाने के बाद परिजन उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में ले गए। येदियुरप्पा कल रात अस्पताल गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने संतोष को हमेशा ‘‘खुश’’ देखा है। सूत्रों के अनुसार संतोष ने नींद की गोलिंया खा कर आत्महत्या की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतोष को अच्छा उपचार मिल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक ने कोरोना के टीके की आपूर्ति के वास्ते कमर कसी: स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर 

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज सुबह हम 45 मिनट तक टहले। कल भी मैंने देखा कि वह खुश थे। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ। मैं पता करूंगा और उनके परिवार से बात करूंगा।’’ पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। संतोष को इस वर्ष मई में मुख्यमंत्री का राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया था। ऐसी खबरें थीं कि येदियुरप्पा के कुछ खास लोगों से कथित मतभेद के चलते संतोष मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव के पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम