कर्नाटक ने केरल के साथ लगी सीमाएं फिर बंद कीं, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2021

कासरगोड (केरल)। कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर कर्नाटक सरकार द्वारा केरल से आने-जाने वाले यात्रियों पर सख्ती बढ़ाने के साथ मंगलुरु और दक्षिण कन्नड़ के विभिन्न क्षेत्रों में जाने वाले लोगों की परेशानियां एक बार फिर बढ़ गयी हैं। राष्ट्रीय राजामार्ग समेत कई सड़कों को सील किए जाने के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें देखी गयीं। कोविड-19 संक्रमण नहीं होने का प्रमाणपत्र रखने वाले लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: चीन की अमेरिका से अपील, कहा- CPC को न करे बदनाम और अलगाववादी ताकतों का समर्थन बंद करे

मंगलुरु तालुक में तलापडी, बंटवाल में सराडका, पुत्तुर तालुक में नेतानिगे-मुदनुरु और सुल्लिया के जलसूर में सीमाओं पर तैनात स्वास्थ्य और पुलिसकर्मी प्रमाणपत्रों का सत्यापन करने के बाद लोगों को कर्नाटक में प्रवेश की अनुमति दे रहे हैं। केरल के उत्तरी भाग में स्थित कासरगोड और आसपास के लोग दशकों से उपचार के लिए कर्नाटक के मंगलुरु जाते रहे हैं। कासरगोड के विभिन्न इलाकों से मंगलुरु की दूरी 10 से 50 किलोमीटर पड़ती है वहीं निकटवर्ती बड़ा अस्पताल कन्नूर में है जो कि 100 किलोमीटर दूर है। लॉकडाउन के शुरुआती दिनों में कर्नाटक के अधिकारियों द्वारा लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिए जाने के कारण कासरगोड के लोगों को काफी दिक्कतें हुई थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर