बेंगलुरू में लागू लॉकडाउन 22 जुलाई को होगा समाप्त, BS येदियुरप्पा शाम पांच बजे कर्नाटक की जनता को करेंगे संबोधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा मंगलवार शाम को यूट्यूब और फेसबुक लाइव के माध्यम से राज्य के लोगों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। सीएमओ ने एक बयान में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री आज शाम पांच बजे यूट्यूब और फेसबुक के माध्यम से राज्य के लोगों को संबोधित करेंगे। येदियुरप्पा का राज्य के लोगों के लिए संबोधन ऐसे समय में होगा जब बेंगलुरु शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लागू लॉकडाउन कल खत्म होने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार ने नगरपालिका आयुक्त बी एच अनिल कुमार का ट्रांसफर किया, एन मंजूनाथ प्रसाद संभालेंगे पद 

गौरतलब है कि बेंगलुरु शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 14 जुलाई की रात आठ बजे से 22 जुलाई को सुबह पांच बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था। कुछ अन्य जिलों ने भी इस दौरान लॉकडाउन की घोषणा की थी।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : लोकसभा चुनाव से पहले Shah Rukh Khan ने लोगों से वोट देने का अनुरोध किया

गर्मी से राहत पाएं स्वादिष्ट लाहौरी जीरा ड्रिंक बनाकर, नोट करें रेसिपी

पहले रामभक्तों पर गोली चलती थी, आज उनकी आवभगत होती है : Yogi Adityanath

चौथी तिमाही में GDP वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत, 2023-24 में सात प्रतिशत रहने का अनुमान