कर्नाटक सरकार ने नगरपालिका आयुक्त बी एच अनिल कुमार का ट्रांसफर किया, एन मंजूनाथ प्रसाद संभालेंगे पद

BH Anil Kumar

एक सरकारी आदेश के अनुसार, एन मंजूनाथ प्रसाद राजस्व विभाग और आपदा प्रबंधन में प्रमुख सचिव के पद का कार्यभार भी संभालेंगे।

बेंगलुरु। शहर में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच कर्नाटक सरकार ने शनिवार को बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका आयुक्त बी एच अनिल कुमार को स्थानांतरित कर दिया और उनकी जगह राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव एन मंजूनाथ प्रसाद को नियुक्त किया। एक सरकारी आदेश के अनुसार, प्रसाद राजस्व विभाग और आपदा प्रबंधन में प्रमुख सचिव के पद का कार्यभार भी संभालेंगे। 

इसे भी पढ़ें: बेंगलुरु में लॉकडाउन बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है कर्नाटक सरकार के सामने: येदियुरप्पा 

बीबीएमपी में प्रसाद का यह दूसरा कार्यकाल है। वह अनिल कुमार से पहले शहर नागरिक निकाय के आयुक्त थे। अनिल कुमार को सार्वजनिक उद्यम विभाग में वी रश्मि महेश के स्थान पर अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़