खत्म होने का नाम नहीं ले रहा Hijab विवाद ! 6 छात्राएं क्लास में हिजाब पहनकर शामिल होने की कर रही थी जिद, कॉलेज ने किया संस्पेंड

By अनुराग गुप्ता | Jun 02, 2022

बेंगलुरू। हिजाब विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से कर्नाटक में कुछ छात्राओं ने हिजाब पहनकर क्लास में शामिल होने की जिद की। जिसको लेकर उन्हें संस्पेंड कर दिया गया। आपको बता दें कि कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ स्थित उपिनांगड़ी पीयू कॉलेज की 6 छात्राएं हिजाब पहनकर क्लास में शामिल होने की जिद कर रही थी। शिक्षकों ने छात्राओं को काफी समझाया लेकिन छात्राएं बिना हिजाब पहने क्लास में शामिल होने के लिए तैयार ही नहीं थी। 

इसे भी पढ़ें: किसान नेता राकेश टिकैत के मुंह पर फेंकी गई स्याही, प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर हुआ बवाल 

क्या था हाई कोर्ट का आदेश ?

हाई कोर्ट ने कहा था कि हिजाब इस्लाम में जरूरी धार्मिक प्रथा नहीं है। हाई कोर्ट ने 129 पन्नों के आदेश में कहा था कि हिजाब इस्लाम में जरूरी धार्मिक प्रथा नहीं है और परिसर में शांति, सद्भभावना एवं लोक व्यवस्था को बाधित करने वाले किसी भी तरह के कपड़े पर रोक लगाने के कर्नाटक सरकार के आदेश को बरकरार रखा। इस दौरान हाई कोर्ट ने क्लास में हिजाब पहनने की अनुमति देने का अनुरोध करने वाली मुस्लिम छात्राओं की याचिकाएं को खारिज कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Election Commission के खिलाफ धरने पर बैठे Rahul Gandhi हिरासत के बाद रिहा

इलाहाबाद High Court ने 2 साल से लापता महिला की तलाश का जिम्मा CBI को सौंपा

Maharashtra Drought: 32 जिलों का मुआयना करने इसी हफ्ते पहुंचेगी केंद्रीय टीम, फडणवीस ने दी जानकारी

सहारनपुर की आयशा मस्जिद में अजान पर रोक न लगाए प्रशासन, Allahabad High Court का निर्देश