कर्नाटक के पूर्व मंत्री ईश्वरप्पा का दावा, RSS का झंडा एक दिन देश का राष्ट्रीय ध्वज बनेगा

KS Eshwarappa
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

भाजपा विधायक केएस ईश्वरप्पा ने दावा किया कि भगवा के प्रति सम्मान की शुरुआत न तो कल हुई है और न ही आज, हजारों सालों से इसका सम्मान किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि भगवा झंडा त्याग की निशानी है। आरएसएस का इंडा एक दिन राष्ट्रीय ध्वज बनेगा, इसमें कोई शक नहीं है।

बेंगलुरू। कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक केएस ईश्वरप्पा ने सोमवार को एक नए विवाद को जन्म दे दिया। भाजपा विधायक ने दावा किया कि आरएसएस का झंडा एक दिन देश का राष्ट्रीय ध्वज बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने भगवा झंडे को त्याग की निशानी बताया है।

इसे भी पढ़ें: किसान नेता राकेश टिकैत के मुंह पर फेंकी गई स्याही, प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर हुआ बवाल 

समाचार एजेंसी एएआई के मुताबिक, भाजपा विधायक केएस ईश्वरप्पा ने दावा किया कि भगवा के प्रति सम्मान की शुरुआत न तो कल हुई है और न ही आज, हजारों सालों से इसका सम्मान किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि भगवा झंडा त्याग की निशानी है। आरएसएस का इंडा एक दिन राष्ट्रीय ध्वज बनेगा, इसमें कोई शक नहीं है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि त्याग की भावना को सामने लाने के लिए आरएसएस भगवा ध्वज को सामने रखकर पूजा करता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा संविधान के अनुसार राष्ट्र ध्वज है और हम इसे वह सम्मान देते हैं, जिसका यह हकदार है। 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: निर्मला सीतारमण और अभिनेता-नेता जग्गेश कर्नाटक से लड़ेंगे चुनाव 

ईश्वरप्पा को देना पड़ा था मंत्रिपद से इस्तीफा

पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा का विवादों से पुराना नाता रहा है। पिछले महीन केएस ईश्वरप्पा को हिंदू वाहिनी के नेशनल सेक्रेटरी और ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत में नाम सामने आने के बाद पद से इस्तीफा देना पड़ा था। दरअसल, केएस ईश्वरप्पा पर संतोष पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। इस संबंध में केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। हालांकि केएस ईश्वरप्पा ने उम्मीद जताई थी कि वह फिर से मंत्री बनेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़