दोपहर में खाई मछली, फिर गए मंदिर, कर्नाटक कांग्रेस ने भाजपा नेता सीटी रवि पर लगाया बड़ा आरोप

By अभिनय आकाश | Feb 23, 2023

कर्नाटक कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि पर मांसाहारी भोजन करने के बाद मंदिर में प्रवेश करने का आरोप लगाया है। 19 फरवरी को सीटी रवि के भटकल के एक मंदिर में जाने के बाद विवाद छिड़ गया। सीटी रवि ने कर्नाटक के कारवार जिले में शिवाजी जयंती में भाग लिया। कार्यक्रम समाप्त करने के बाद सीटी रवि भटकल विधायक सुनील नाईक के शिरा स्थित आवास पर दोपहर के भोजन के लिए पहुंचे। भाजपा नेता ने कथित तौर पर नाइक के आवास पर मछली खाईं और दोपहर के भोजन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई।

इसे भी पढ़ें: Pawan Khera Row: रिहा होने पर बोले पवन खेड़ा, संवैधानिक मुल्यों को बचाने का संघर्ष जारी रहेगा

जवाब में सीटी रवि ने स्वीकार किया कि उस दिन उन्होंने मांसाहारी भोजन किया था, लेकिन आरोपों से इनकार किया कि उन्होंने मंदिर परिसर में प्रवेश किया था। सीटी रवि ने कहा कि उन्होंने अभी मंदिर के बाहर से पूजा अर्चना की थी। इस बीच कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे ने बीजेपी पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया है।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर