कर्नाटक: गणेश विसर्जन यात्रा में ट्रक के घुस जाने से आठ लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2025

कर्नाटक में हासन जिले के एक गांव में शुक्रवार रातगणेश विसर्जन यात्रा में एक ट्रक के घुस जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। घायलों में से कम से कम आठ लोगों की हालत गंभीर है।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों में से अधिकतर युवा लड़के हैं और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उन्हें इलाज के लिए हासन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक कथित तौर पर अरकलागुडु से आ रहा था और चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो जाने के बाद ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भुवसनेश ने कथित तौर पर भागने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की तथा बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि ट्रक एक ‘लॉजिस्टिक्स’ कंपनी का है। सिद्धरमैया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह कई लोगों की जान जाने और लोगों के गंभीर रूप से घायल होने से दुखी हैं।

उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार मृतकों के परिवारों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देगी। घटना में घायल हुए लोगों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी।’’

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘हासन तालुका के मोसाले होसाहल्ली में गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान हुए भीषण हादसे की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ।

प्रमुख खबरें

Mumbai Rain Update | मुंबई में मानसून की धमाकेदार दस्तक! रातभर भारी बारिश के बाद ओरेंज अलर्ट जारी

India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी