Karnataka election के नतीजे राहुल गांधी की कड़ी मेहनत का प्रमाण हैं : गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2023

जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस को मिला प्रचंड जनादेश पार्टी नेता राहुल गांधी की कड़ी मेहनत का प्रमाण है और यह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान साफ नजर आई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारा सबक सिखाया है, जिसने राज्य में कांग्रेस सरकार को गिरा दिया था।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir: अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़

गहलोत जोधपुर के बिलाड़ा में ‘महंगाई राहत’ शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने पाली और नागौर जिलों में भी इसी तरह के शिविरों का दौरा किया। उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक के लोगों ने इस चुनाव में भाजपा को करारा सबक सिखाया। भाजपा हर राज्य में ऐसा करती है (सरकारें गिराती है)। उन्होंने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी ऐसा किया।

प्रमुख खबरें

प्रशांत महासागर में अमेरिकी नेवी का होश उड़ाने वाला एक्शन, सब हैरान!

3500 जवान करेंगे हमास पर हमला? गाजा पर पाकिस्तान का खतरनाक प्लान

Tata Motors का बड़ा ऐलान: 2030 तक पोर्टफोलियो में शामिल होंगी 5 नई इलेक्ट्रिक कारें

पलानीस्वामी ने चेन्नई में पीयूष गोयल से की मुलाकात, चुनाव पूर्व संभावित समझौते की कोशिश