Karnataka Elections: भाजपा ने शेष दो सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किए, ईश्वरप्पा के बेटे को टिकट नहीं मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2023

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से महज एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को अपनी चौथी और अंतिम सूची जारी कर शिमोगा और मानवी विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। भाजपा ने शिमोगा से चन्नाबसप्पा को टिकट दिया है। पार्टी ने यहां से मौजूदा विधायक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता के. एस. ईश्वरप्पा के परिवार से किसी सदस्य को टिकट नहीं दिया। गौरतलब है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की अपनी इच्छा से हाल में पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व को अवगत कराया था और शिमोगा सीट से उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाने पर विचार करने का अनुरोध किया था।

प्रमुख खबरें

पूर्व हॉकी कप्तान Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष

Congress के नए कार्यकारी अध्यक्ष Imran Masood बोले, पार्टी हित सर्वोपरि रहेगा

राजस्थान में Vishvendra Singh को कांग्रेस का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

BJP कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सपा और कांग्रेस का मुकाबला करें, Vinod Tawde का आह्वान