Karnataka Gruha Lakshmi Scheme । सिद्धरमैया सरकार की नई योजना लागू होने से पहले बनी सास-बहु में विवाद का मुद्दा

By एकता | Jun 02, 2023

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को अपनी सरकार की पांच गारंटियों को लागू करने की घोषणा कर दी है। इसी के साथ घरों में सास-बहु के बीच विवाद भी छिड़ गया है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से पहले घोषणापत्र जारी किया था, जिसमें उन्होंने सरकार बनने के बाद पांच गारंटी लागू करने की बात कही थी। इन गारंटियों में गृह लक्ष्मी योजना भी शामिल थी। इन योजना के तहत हर घर की एक महिला को सरकार हर महीने एक साल तक के लिए 2,000 रूपये देगी। कांग्रेस की ये योजना सास और बहु के बीच विवाद का कारण बन गयी है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka: सीएम सिद्धारमैया का ऐलान, चालू वित्त वर्ष में ही लागू किए जाएंगे सभी पांच गारंटियां

विवाद के बीच मंत्री ने योजना पर दिया स्पष्टीकरण

कर्नाटक सरकार की मंत्री लक्ष्मी रवींद्र हेब्बलकर ने पार्टी की गृह लक्ष्मी योजना पर स्पष्टीकरण दिया है। मंत्री ने कहा, 'योजना का लाभ किस महिला को मिलना है ये फैसला परिवार को लेना है। वैसे इस योजना के तहत धनराशि सास को जानी चाहिए क्योंकि वो घर की मुखिया होती है। अगर सास चाहें तो इस धनराशि को अपनी बहु के साथ बाँट सकती है।'

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट