कर्नाटक उच्च न्यायालय ने रिश्वत मामले में भाजपा विधायक विरूपक्षप्पा को अग्रिम जमानत दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2023

बेंगलुरु। ‘कर्नाटक सोप्स एंड डिटरजेंट्स लिमिटेड’ (केएसडीएल)ठेका घोटाले में मुख्य आरोपी एवं चन्नागिरी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मदल विरूपक्षप्पा को उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अग्रिम जमानत दे दी। लोकायुक्त पुलिस ने उनके बेटे प्रशांत मदल को अपने पिता की ओर से केएसडीएल कार्यालय में कथित तौर पर 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए दो मार्च को गिरफ्तार किया था। प्रशांत, बेंगलोर जलापूर्ति एवं सीवेज बोर्ड में मुख्य लेखा (अकाउंट) अधिकारी हैं। न्यायमूर्ति के. नटराजन की पीठ ने विधायक की अर्जी पर सुनवाई करने के बाद उन्हें जमानत दे दी। विरूपक्षप्पा ने अपने बेटे की गिरफ्तारी के बाद केएसडीएल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

प्रमुख खबरें

Latur में 1.90 लाख के कर्जदार बुजुर्ग किसान ने की आत्महत्या, फसल हुई थी खराब

वाराणसी में BJP नेता नितिन नवीन का Rahul Gandhi पर तीखा हमला

UP Assembly Election में जनता विकास और सुशासन चुनेगी, Pankaj Chaudhary का दावा

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर मुंबई के बुजुर्ग से 5.10 करोड़ की ठगी, दो आरोपी अरेस्ट