करतारपुर गलियारा: तीर्थयात्रियों से 20 डॉलर की फीस लेने पर अड़ा पाकिस्तान, भारत ने किया विरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2019

नयी दिल्ली। भारत और पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे को चालू करने के लिए होने वाले एक समझौते को एक दिन के लिए टाल दिया है और सौदा अब गुरुवार को होने की उम्मीद है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस समझौते को एक दिन के लिए टलने का मुख्य कारण पाकिस्तान का अड़ियल रवैया है जिसमें वह श्रद्धालुओं से 20 डॉलर लेने की बात कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय श्रद्धालुओं से सेवा शुल्क वसूल करने पर बोलीं हरसिमरत, पाकिस्तान आस्था के नाम पर कर रहा कारोबार

करतारपुर गलियारा अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग चार किमी दूर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नरोवाल जिले के करतारपुर में स्थित गुरुद्वारे को भारत के पंजाब में स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा से जोड़ेगा। गौरतलब है कि भारत प्रत्येक तीर्थयात्रियों पर 20 अमेरिकी डॉलर का सेवा शुल्क लगाने के पाकिस्तान के फैसले का कड़ा विरोध कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक