पूर्व मंत्री कार्तिक कुमार की जमानत याचिका हुई खारिज, सुशील मोदी ने की जल्द गिरफ्तार करने की मांग

By अंकित सिंह | Sep 01, 2022

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कार्तिक कुमार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अपहरण के एक मामले में पटना के दानापुर कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दी है। आपको बता दें कि यह वही कार्तिक कुमार है जिन को लेकर भाजपा लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर है। कार्तिक कुमार ने इससे पहले बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद कार्तिक कुमार को कानून मंत्री बनाया गया था। हालांकि, भाजपा ने जब सवाल पूछने शुरू किए तो कार्तिक कुमार को गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई। लेकिन शाम होते होते उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। कार्तिक कुमार ने इस्तीफे के बाद भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा था कि भगवा पार्टी किसी भूमिहार को मंत्री बनते देखना नहीं चाहती है। यही कारण है कि उन्हें निशाना बना रही है।

इसे भी पढ़ें: कार्तिक कुमार के इस्तीफे को लेकर सुशील मोदी ने कसा तंज, बोले- यह तो पहला विकेट था ऐसे कई विकेट गिरेंगे

सुशील मोदी ने आगे कहा कि वांछित अभियुक्त कार्तिकेय कुमार को मंत्री बनाने पर सवाल उठाने के कारण लालू प्रसाद ने मुझे झूठा कहा था, लेकिन अदालत ने सच सामने रख दिया। आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बना ली थी 16 अगस्त को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में कार्तिक कुमार को राजद कोटे से मंत्री बनाया गया था। कार्तिक कुमार बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। उन्हें कार्तिकेय कुमार के भी नाम से जाना जाता है। कार्तिक कुमार को बाहुबली नेता अनंत सिंह का भी काफी करीबी बताया जाता है। 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया