Bodyguard की शादी में शामिल हुए Kartik Aaryan, सादगी ने जीता सोशल मीडिया यूजर्स का दिल

By एकता | May 01, 2023

बॉलीवुड के फैन-मेड सुपरस्टार कार्तिक आर्यन एक बार फिर से अपनी सादगी की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, बीते दिन अभिनेता ने अपने बॉडीगार्ड सचिन की शादी में शिरकत की। इस दौरान की तस्वीरें कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की। तस्वीरों के साथ कैप्शन में अभिनेता ने अपने बॉडीगार्ड और उसकी पत्नी को शादी की बधाई दी। कार्तिक ने लिखा, 'बधाई हो, सचिन और सुरेखा, हैप्पी मैरिड लाइफ।'

इसे भी पढ़ें: Fahmaan Khan के कितनी करीब है Sumbul Touqeer? अभिनेत्री ने को-स्टार संग अपनी नजदीकियों पर किए खुलासे

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन की हाल ही में फिल्म 'शहजादा' रिलीज हुई थी। इस फिल्म से काफी उम्मीदें जताई जा रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। सिल्वर स्क्रीन के बाद अब इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। नेटफ्लिक्स पर 'शहजादा' नंबर एक पर ट्रेंड कर रही हैं। इसके अलावा बात करें तो अभिनेता जल्द ही फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फ़िलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है, जो आने वाले कुछ दिनों में पूरी हो जाएगी। बता दें, 30 अप्रैल को कियारा आडवाणी ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की है। फिल्म 29 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

प्रमुख खबरें

Nepal में बाढ़ का नया खतरा! दार्चुला में भारी भूस्खलन से चौलानी नदी का बहाव बाधित, निचले इलाकों में अलर्ट जारी

Sarvepalli Radhakrishnan Birth Anniversary: Oxford Professor से Bharat Ratna तक, ऐसा था Dr Radhakrishnan का प्रेरणादायी सफर

Mother Teresa Death Anniversary: मदर टेरेसा का कोलकाता की झुग्गियों से लेकर Nobel Prize तक का ऐतिहासिक सफर

Asian Games में तीन स्पर्धाओं में उतरेंगी Parul Chaudhary, कहा- कड़ा अभ्यास देगा सफलता