दिल्ली-एनसीआर में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें शुभ मुहूर्त और आपके शहर का चंद्रोदय समय

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 10, 2025

देशभर में करवाचौथ का त्योहार आज यानी 10 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत रखती है। इस दौरान महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक व्रत रखा जाता है। करवाचौथ के दिन शाम को चंद्रमा का अर्ध्य देकर व्रत खोला जाता है। तो चलिए आज आपको इस लेख में बताते हैं आपके शहर में किस समय चंद्रोदय होगा। दिल्ली-एनसीआर के शहरों में कितने बजे करवाचौथ  का चांद दिखेगा।

हिंदू पंचांग के अनुसार, 09 अक्टूबर को रात 10 बजकर 54 मिनट से प्रारंभ हो चुकी है,जो 10 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर समाप्त होगी। करवाचौथ पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 57 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 07 मिनट तक है। इस दौरान भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश व करवा माता की पूजा करना अत्यंत शुभ रहेगा।

व्रत कथा पढ़ने से पूर्ण होता है व्रत

करवा चौथ व्रत में चांद देखने के साथ ही व्रत कथा पढ़ने व सुनने का भी खास महत्व होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, करवा चौथ व्रत कथा का पाठ करने के बाद ही व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है। 

दिल्ली-एनसीआर में कब दिखेंगा चांद

करवाचौथ का चांद दिल्ली-एनसीआर में निकलने का समय रात 8.13 बजे के आसपास दिखाई देगा। 

- नोएडा- रात 08:12 बजे

- गुरुग्राम- रात 08:14 बजे

- गाजियाबाद- रात 8: 12 बजे या  8: 11 बजे

- फरीदाबाद - रात 8:13 बजे

- मुंबई - रात 8:55 बजे

- पुणे-  रात 8:52 बजे

- अहमदाबाद-  रात 8:47 बजे

- बेंगलुरु-  रात 8:48 बजे

- चेन्नई-  रात 8:38  बजे 

- जयपुर-  रात 8:22 बजे

- हैदराबाद-  रात 8:36 बजे

- चंडीगढ़-  रात 8:09 बजे

- कोलकाता - रात 7:42 बजे

- लुधियाना- रात 8: 11 बजे

- देहरादून- रात 8.04 बजे

- शिमला - रात 8.06 बजे

- लखनऊ- रात 8.02 बजे

- कानपुर- रात 8.06 बजे

- पटना- रात 7.48 बजे

- इंदौर - रात 8.33 बजे

प्रमुख खबरें

क्यों लगा Telegram पर अस्थायी Ban? NEET एग्जाम में Paper Leak रोकने के लिए सरकार का मास्टरस्ट्रोक!

कुरकुरी और नॉन-स्टिकी भिंडी बनाने के लिए आजमाए ये स्मार्ट किचन टिप्स

Bhanu Saptami 2026: 21 June को सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, जानें Puja Rules और शुभ मुहूर्त

मोदी सरकारी फैसला: डीजल और एटीएफ के निर्यात पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल पर मौजूदा दरें बरकरार