काशी उत्सव के दूसरे दिन पधारे दिग्गजों ने लगाए उत्सव में चार चांद

By आरती पांडेय | Nov 18, 2021

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित काशी उत्सव की दूसरी शाम कबीर को समर्पित रही। उत्सव के दूसरी संध्या में सूफी गीत, कबीर की साखी और लोकगीतों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने वहाँ उपस्थित श्रोताओं को अपने गीतों से मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही पद्मश्री डॉ. भारती बंधु, कलापिनी कोमकली और मैथिली ठाकुर के एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां से दर्शकों के अंतर्मन में कबीर की बानी का एहसास दिलाती रही। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में लोकगायिका मैथिली ने अपने सुंदर गीतों से सबके मन मोह लिया। मैथिली ने खेले मशाने में होरी दिगंबर...की प्रस्तुति से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होली के रंग बिखेर दिए। इतना ही नही मैथिली के मधुर आवाज में होली के गीत सुनकर काशीवासी भी कार्तिका मास में होली का अनुभव करने लगे। 

प्रमुख खबरें

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू

खराब Gut Health सुधारने के चक्कर में ज्यादा Fiber और Probiotics लेना बढ़ा सकता है पेट की दिक्कत