कश्मीर भयंकर शीतलहर की चपेट में, पारा शून्य से कई डिग्री नीचे गिरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2021

श्रीनगर। कश्मीर अभी भयंकर शीतलहर की चपेट में है, जबकि पूरी घाटी में पारा शुक्रवार को शून्य से कई डिग्री नीचे गिर गया, जिससे डल झील सहित कई जलाशयों में पानी जम गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस साल इस मौसम के सामान्य न्यूनतम तापमान से पांच डिग्री कम है। शहर में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था, जो 1991 के बाद श्रीनगर में सबसे कम तापमान था।

इसे भी पढ़ें: युवती की कुएं में डूबने से मौत, राजगढ़ के खिलचीपुर का मामला

भीषण ठंड के कारण डल झील में पानी जम गया और अधिकारियों ने बर्फ पर चलने के खिलाफ एक परामर्श जारी किया है। एसडीआरएफ और पुलिस लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जमे हुए जलाशयों के आसपास गश्त कर रही है। आज सुबह शहर के कई हिस्सों में घना कोहरा भी छाया रहा। न्यूनतम तापमान में गिरावट से जल आपूर्ति वाले पाइपों में पानी जमने लगा है। शहर में और घाटी के कई इलाकों में सड़कों पर बर्फ की मोटी परत बिछी हुई है, जिससे लागों को गाड़ी चलाने में मुश्किल हो रही है। कश्मीर वर्तमान में 40 दिनों तक चलने वाली भयंकर ठंड वाली अवधि ‘चिल्लई कलां’ की चपेट में है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा