देवेंद्र फडणवीस ही होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री: अमित शाह

By अनुराग गुप्ता | Oct 14, 2019

जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को समाप्त किए जाने के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण स्थिति है। एक भी जगह कर्फ्यू नहीं है। सिर्फ 6 थानों में धारा 144 है। सेब का कारोबार आराम से चल रहा है। रोड में यातायात चल रहा है। मस्जिदों में लोग प्रार्थनाएं भी कर रहे हैं।

एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में शाह ने कहा कि मेरा मानना है कि 370 के कारण जम्मू कश्मीर में विकास नहीं हो पाया था, भ्रष्टाचार काफी हुआ था। इसकी जिम्मेदारी किसी ने भी तय नहीं थी। 370 हटने के बाद अब वहां नीचे तक विकास पहुंचेगा।

इसे भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस की परेड से बाहर किए जाने पर BSF नाराज, गृह मंत्रालय के सामने जताया विरोध

कश्मीर ने नहीं चली एक भी गोलियां

इस दौरान अमित शाह ने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला और कहा कि कुछ सांसदों ने संसद में कहा गया था कि रक्तपात होगा, खून की नदियां बहेंगी। मगर जम्मू कश्मीर में ऐसा कुछ नहीं हुआ। 370 के कारण वहां जनता का कुछ भला नहीं होता था, कुछ गिने चुने नेताओं को 370 से फायदा होता था, ये बात अब स्पष्ट हो गई है।

उन्होंने कहा कि हर देश का अपना एक व्यू होता है। दुनिया के सिर्फ तीन देशों ने 370 हटाने पर चुनिंदा सवाल उठाए हैं। बाकी पूरी दुनिया 370 हटाने में भारत के पक्ष में रही है और माना है कि ये भारत का आंतरिक मामला है। ये भारत की बड़ी कूटनीतिक सफलता है।

इसे भी पढ़ें: आदित्यनाथ ने तंज, कहा- महाराष्ट्र में राहुल गांधी का मतलब भाजपा की जीत

फडणवीस ही बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

विधानसभा चुनावों पर चर्चा करते हुए अमित शाह ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र का चुनाव चल रहा है और चुनाव के बाद भी वही मुख्यमंत्री बनेंगे। आपको बता दें कि देवेंद्र फडणवीस ने भी एक चैनल से बातचीत के दौरान कहा था कि भाजपा ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद रखेगी चाहे तो शिवसेना आदित्य ठाकरे को डिप्टी सीएम बना सकती है।

अंतरराष्ट्रीय मंदी की तुलना में भारत की स्थिति बेहतर

आर्थिक मंदी के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जो स्थिति है उसकी तुलना में हमारी अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है। दुनिया में जीडीपी में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय मंदी की तुलना में भारत की स्थिति बेहतर है। अगर इसका सही प्रकार अध्ययन किया जाएगी तो बात स्पष्ट होती है। 

इसे भी पढ़ें: सौरभ गांगुली बनेंगे BCCI के नए बॉस, अमित शाह के बेटे जय शाह बन सकते हैं सचिव

देशभर में लागू करेंगे एनआरसी

एनआरसी को लेकर उठ रहे सवाल पर अमित शाह ने अपनी पार्टी की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार का एक चरित्र है कि हम जो कहते हैं वो हम जरूर करते हैं, उचित समय आने पर हम देशभर में एनआरसी लागू करेंगे और सिटीजनशिप बिल भी लाएंगे।

इसी के साथ उन्होंने हिन्दुओं से साथ प्रताड़ना का भी मुद्दा उठाया और कहा कि अगर हिन्दुओं के साथ धर्म के आधार पर किसी देश में प्रताड़ना होती है तो वो कहां जाएंगे। भारत ही उनका मूल है तो भारत में ही आएंगे।

प्रमुख खबरें

ACC Battery विनिर्माण के लिए Reliance Industries समेत 22 कंपनियों ने लगाई बोली

Nvidia के CEO Jensen Huang की कुर्सी खतरे में, कंपनी के 600 अरब डॉलर डूबे

Ghaziabad CBI Court से Azam Khan को झटका, Jauhar University केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड

ZEEL Board ने 600 करोड़ रुपये के Share Buyback प्रस्ताव को दी मंजूरी