परिसीमन आयोग की रिपोर्ट को लेकर जम्मू-कश्मीर में सियासत हुई तेज

By नीरज कुमार दुबे | May 12, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में परिसीमन आयोग की रिपोर्ट को लेकर राजनीतिक बवाल जारी है। भाजपा ने जहां इस रिपोर्ट का स्वागत किया है तो वहीं विपक्षी कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी सहित अन्य विपक्षी दलों ने इस रिपोर्ट के खिलाफ संयुक्त संघर्ष शुरू करने की घोषणा की है। यह घोषणा सर्वदलीय संयुक्त मोर्चा (ऑल पार्टीज यूनाइटेड मोर्चा) के बैनर तले इन दलों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक के बाद की गई। इस संयुक्त मोर्चा में कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी के अलावा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहित मिशन स्टेटहुड और देश भगत यादगार कमिटी जैसे सामाजिक संगठन शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: अनुच्छेद 370 इतिहास बना, पाक अधिकृत जम्मू कश्मीर वापस लेना जल्द हकीकत बनेगा : विहिप नेता

परिसीमन आयोग की इस रिपोर्ट को लेकर जम्मू-कश्मीर में हो रही सियासत के बीच श्रीनगर में प्रभासाक्षी संवाददाता ने भाजपा और विपक्ष के नेताओं से बात की। भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि आयोग ने सभी क्षेत्रों और समुदायों के साथ न्याय किया है तो वहीं विपक्षी गुपकार गठबंधन के नेता मुजफ्फर शाह ने कहा कि हम परिसीमन आयोग की अंतिम रिपोर्ट को पक्षपाती बताते हुए खारिज करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि परिसीमन आयोग ने भाजपा के इशारे पर यह रिपोर्ट तैयार की है।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल