बिकिनी पहनकर मालदीव में हॉटनेस का तड़का लगाती दिखीं अभिनेत्री कैटरीना कैफ, खूबसूरती पर फ़िदा हुए फैंस

By एकता | Jan 31, 2022

बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना कैटरीना कैफ इन दिनों मालदीव में अपना क्वालिटी टाइम एन्जॉय कर रही हैं। मालदीव से अभिनेत्री लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और फैंस को भी काफी पसंद आ रही हैं। वहीं कुछ लोग कैटरीना की इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगा रहे हैं कि वह विक्की कौशल के साथ मालदीव में हनीमून मनाने गयी हैं।

इसे भी पढ़ें: स्मार्ट और स्टाइलिश दिखना है तो अभिनेत्री मौनी रॉय के ये लुक्स करें ट्राई

इसके अलावा कैटरीना ने अपनी एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें उन्होंने ब्लू, व्हाइट और नीयन कलर की बिकिनी पहनी हुई है और उसके ऊपर व्हाइट कलर की शर्ट पहनी हुई है। कमेंट सेक्शन में लोग अभिनेत्री के लुक्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो कैटरीना कैफ ने पिछले साल 9 दिसंबर को अभिनेता विक्की कौशल के साथ सात फेरे लेकर जन्मों तक साथ रहने की कसमें खायी थी। काम के मोर्चे पर, कैटरीना कैफ टाइगर 3, जी ले जरा, मेरी क्रिसमस और फोन बूथ जैसी फिल्मों में नजर आएँगी।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें