कौशांबी में Kanwar Yatra मार्ग के हर थाने पर मिलेगा गंगाजल, Kaushambi Police की नई पहल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 01, 2026

कौशांबी (उप्र), एक अगस्त उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में कांवड़ियों की सुविधा के लिए कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले हर थाने पर पवित्र गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने शनिवार को बताया कि पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और श्रद्धालुओं के लिए सुविधा युक्त बनाने के लिये पुलिस ने कांवड़ियों की धार्मिक भावनाओं और श्रद्धा का सम्मान करते हुए एक विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान अक्सर भीड़ दुर्घटना या किसी अप्रत्याशित कारण से कांवड़ियों की कांवड़ खंडित होने अथवा पवित्र जल गिर जाने की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, ऐसे में उन्हें अपनी यात्रा बीच में छोड़कर वापस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

राज्य सरकार ने इस बार भी सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक कांवड़ यात्रा सुनिश्चित करने के लिये अनेक इंतजाम किये हैं। श्रावण मास 30 जुलाई से शुरू हो चुका है और यह 28 अगस्त तक चलेगा।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश