Kokila Vrat 2025: कोकिला व्रत करने से महिलाओं के सौभाग्य की होती है वृद्धि, जानिए मुहूर्त

By अनन्या मिश्रा | Jul 10, 2025

सावन महीने के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले कोकिला व्रत किया जाता है। अगर इसकी बात करें तो यह व्रत आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर आता है। बता दें कि कोकिला देवी को सती का एक रूप माना जाता है। इस व्रत के विवाहित महिलाएं भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा पाने के लिए रखती हैं। वहीं हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को यह व्रत करती हैं। इस बार 10 जुलाई 2025 को कोकिला व्रत किया जा रहा है।

शुभ मुहूर्त

आषाढ़ पूर्णिमा 2025 तिथि की शुरूआत - 10 जुलाई को सुबह 01:36 बजे से

कोकिला व्रत 2025 का पूजा मुहूर्त - शाम 07:22 बजे से रात 09:24 बजे पर

कोकिला व्रत 2025 पूजा अवधि - दो घंटा 2 मिनट की

पूजन विधि

विवाहित महिलाएं सुबह नहा-धोकर इस व्रत को करने का संकल्प लें और शरीर पर बेसन जरूर लगाएं।

फिर शाम को मिट्टी से मां पार्वती की प्रतीक कोयल की प्रतिमा बनाएं और शिव पूजन करें। पूजा के दौरान दूर्वा, बेल पत्र और फूल आदि रखें।

इस दिन व्रत रखें और फलाहार करें और शाम को व्रत कथा सुनें और आरती करें। फिर अगले दिन व्रत का पारण करें।

प्रमुख खबरें

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है

खड़गे ने Manickam Tagore को सौंपी TNPCC की कमान, Tamil Nadu Congress में नए युग की शुरुआत