केरल में ट्वेंटी-20 से नाता जोड़कर केजरीवाल ने जन कल्याण गठबंधन की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2022

कोच्चि। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केरल में राजनीतिक पैठ बढ़ाने की योजना के तहत रविवार को यहां एक व्यापारिक समूह द्वारा संचालित राजनीतिक दल ‘ट्वेंटी-20’ के साथ अपनी पार्टी के राजनीतिक गठबंधन की घोषणा की। उन्होंने राज्य में मुख्यधारा के राजनीतिक दलों पर यह आरोप लगाया कि वे युवाओं को रोजगार प्रदान करने में रुचि नहीं रखते हैं। किटेक्स समूह द्वारा संचालित राजनीतिक दल ट्वेंटी-20 द्वारा आयोजित एक जनसभा में भाग लेते हुए केजरीवाल ने कहा कि यहां राजनीतिक दल इस राज्य के बच्चों को नौकरी नहीं देंगे, क्योंकि वे ऐसे लोग चाहते हैं जो दंगा कर सकें और गुंडागर्दी फैला सकें।

इसे भी पढ़ें: कैलीफोर्निया के गिरजाघर में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, पांच अन्य घायल

यहां किटेक्स मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि 10 साल पहले अरविंद केजरीवाल को कोई नहीं जानता था और न ही आम आदमी पार्टी थी। उन्होंने कहा, अब हमने नयी दिल्ली में तीन बार सरकार बनाई और पंजाब भी हमारे साथ है। क्या आप केरल में बदलाव चाहते हैं या नहीं? आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा कि ये चीजें अरविंद केजरीवाल के किसी जादू की वजह से नहीं हुईं बल्कि भगवान की कृपा से हुईं। उन्होंने कहा, हम सच्चाई के साथ खड़े हैं और इसलिए हम पर ईश्वर की कृपा है।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi की नम आंखों से विदाई, Argentina की जर्सी में 21 साल के सफर का हुआ अंत

इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा, Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

बेहतरीन नेतृत्व, विष्णु अवतार...प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा पर दुनियाभर के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

Black Sea में मालवाहक जहाज पर हमले के बाद सुरक्षित निकाले गए 3 भारतीय नागरिक