कोरोना टीके पर केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली के लोगों को फ्री में मिलेगी वैक्सीन

By अभिनय आकाश | Jan 13, 2021

देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीकाकरण शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीकाकरण की वर्चुअल शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा कोविन एप भी लांच किए जाने की खबर हैं। देशभर में कल तक वैक्सीन सप्लाई का काम भी पूरा हो जाएगा। इन सब के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के लोगों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में दी जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र से वैक्सीन नहीं मिलने की सूरत में दिल्ली सरकार मुफ्त में लोगों को वैक्सीन देंगे। 

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कोविड टीकों के बारे में कहा कि फाइजर- बायोएनटेक के टीके की लागत प्रति खुराक 1431 रुपये है। माॅर्डना के टीके के खुराक की कीमत 2348 रुपये से लेकर 2715 रुपये तक है। नोवावैक्स के टीके की कीमत 1114 रुपये और स्पूतनिक-वी के टीके की कीमत 734 रुपये है।  जबकि भारत में कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 200 रुपये प्रति खुराक रखी गई है। बता दें कि सभी कीमतें सरकार के लिए हैं। 

प्रमुख खबरें

Justin Greaves ने रचा इतिहास: Pakistan के खिलाफ लगातार 5 Maiden Overs में झटके 5 Wickets, तोड़ा World Record

श्रीलंका दौरे के लिए Team India घोषित, Washington Sundar बाहर तो Saransh Jain को मिली पहली बार जगह

Glasgow CWG: Gyaneshwari Yadav ने जीता Silver, वेटलिफ्टिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन और पदकों की बढ़ी संख्या

कॉजपा ने न्यायालय के आदेश में सरकारी आश्वासनों की अनदेखी का दावा किया, फिर से आंदोलन की चेतावनी दी