केजरीवाल ने भाजपा के घोषणापत्र को बताया ‘खतरनाक’, बोले- सरकारी स्कूलों में बंद कर दी जाएगी मुफ्त शिक्षा

By अंकित सिंह | Jan 21, 2025

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भाजपा के चुनाव घोषणापत्र को 'देश के लिए खतरनाक' बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी सत्ता में आने पर सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा बंद करने और मोहल्ला क्लीनिक समेत मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं को खत्म करने की योजना बना रही है। एक संवाददाता सम्मेलन में, केजरीवाल ने भाजपा पर घोषणापत्र में अपने असली इरादों को उजागर करने का आरोप लगाया और मतदाताओं को पार्टी का समर्थन करने के खिलाफ चेतावनी दी।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की सियासी लड़ाई रोहिंग्या और बांग्लादेशियों पर आई, BJP ने AAP पर लगाया बड़ा आरोप

केजरीवाल ने लोगों से कहा कि ग़लत बटन मत दबा देना। नहीं तो दिल्ली में रहना मुश्किल कर देंगे ये लोग। वहीं, कजरीवाल ने कहा कि अगर उनकी पार्टी दिल्ली में दोबारा सत्ता में आती है तो उनकी शीर्ष प्राथमिकता युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना होगा। दिल्ली विधानसभा के लिए पांच फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं जो सबसे बड़ा काम करने जा रहा हूं, वह रोजगार पर है। मैं अपने युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करूंगा। हमारे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।’’ 

प्रमुख खबरें

Delhi Market में Gold 156000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 5000 रुपये उछली

Vibe Movie Review | कॉमेडी और जासूसी के चक्कर में उलझी कुणाल खेमू की फिल्म, दूसरे हाफ में धीमी पड़ी रफ्तार

UPSC ESE 2027 का नोटिफिकेशन जारी, BTech पास युवाओं के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

Ballia में आयु प्रमाणपत्र में हेरफेर: पूर्व CMO और 3 डॉक्टरों समेत 5 पर FIR