अरविंद केजरीवाल का दावा, मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में किया सुधार, मिलना चाहिए भारत रत्न

By अंकित सिंह | Aug 22, 2022

शराब नीति को लेकर विवादों में घिरे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का अरविंद केजरीवाल ने जबरदस्त तरीके से समर्थन किया है। इतना ही नहीं, अरविंद केजरीवाल नेता मनीष सिसोदिया की तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया का सबसे अच्छा शिक्षा मंत्री बता दिया। मनीष सिसोदिया की तारीफ करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने सरकारी स्कूलों में सुधार किया है जो अन्य पार्टियां 70 वर्षों में नहीं कर सकीं। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को भारत रत्न मिलना चाहिए। पूरे देश की शिक्षा प्रणाली उन्हें सौंप दी जानी चाहिए, लेकिन इसके बजाय, उन्होंने उन पर सीबीआई छापेमारी की। केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा सकता है, किसे पता कि मुझे भी गिरफ्तार कर लिया जाए, यह सब गुजरात चुनाव के लिए किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, बोले- फूट चुका है केजरीवाल मॉडल का भांडा

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात सरकार महंगाई और बेराज़गारी पर विफल रही है। लोग महंगाई से परेशान हैं और सब चीज़ें महंगी हो गई हैं। गुजरात में युवा बेरोज़गार घूम रहे हैं। हमने दिल्ली में 12 लाख बच्चों को रोज़गार दिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो हम लोग गुजरात के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतज़ाम करेंगे। हम लोग आपके पूरे परिवार के लिए अच्छे और मुफ्त इलाज का भी इंतज़ाम करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोग बहुत दुःखी हैं, 27 साल से जो BJP की सरकार है, उनमें बहुत अहंकार आ गया है। AAP जनता के मुद्दों पर चर्चा कर रही है, पॉजिटिव कैंपेन चला रही है। आज हम शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी देने आए हैं। 

प्रमुख खबरें

Jannik Sinner घुटने के इलाज के लिए Tennis कोर्ट से दूर, विंबलडन के बाद नहीं खेलेंगे 2026 Season

Umesh Kolhe Murder Case में NIA Court का फैसला, आरोपी Atib Rashid की अर्जी खारिज

Vaishno Devi Shrine Board ने शारदीय नवरात्र की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर की बैठक

Commerce Ministry के तहत नया Authority करेगा 500 Crore से बड़े प्रोजेक्ट्स की निगरानी